Homeविविध समाचारजानें, हेल्थ इंश्योरेंस प्रीमियम बढ़ेगा या नहीं?

जानें, हेल्थ इंश्योरेंस प्रीमियम बढ़ेगा या नहीं?

नई दिल्ली। हेल्थ इंश्योरेंस पर जीएसटी शून्य होने के बाद कई बीमा कंपनियों ने पॉलिसी रिन्यू करते समय लोगों से पूछना शुरू कर दिया है कि पॉलिसी खरीदने के बाद आपकी सेहत में कोई नई बीमारी या बड़ा बदलाव तो नहीं आया है? ऐसे में कई पॉलिसीधारकों के मन में सवाल उठ रहा है कि क्या इससे प्रीमियम तो नहीं बढ़ जाएगा? कहीं कंपनी क्लेम या रिन्यूअल ही न रोक दे? यही वजह है कि अब मटेरियल चेंज क्लॉज चर्चा में है। सभी बीमा कंपनियों ने यह क्लॉज नहीं लगाया है, पर कुछ बड़ी इंश्योरेंस कंपनियों ने यह क्लॉज जोड़ा है।

  बहुत से लोग मान लेते हैं कि नई बीमारी की जानकारी देने पर प्रीमियम तुरंत बढ़ जाएगा। लेकिन एक्सपर्ट्स और कंपनियां दोनों इसके उलट कह रही हैं। एको के नितिन गुप्ता ने कहा, अगर आप सिर्फ पुरानी पॉलिसी रिन्यू कर रहे हैं, तो आपको नई बीमारी बताने की ज़रूरत ही नहीं है। मटेरियल चेंज क्लॉज होने के बावजूद, नई बीमारी होने पर न तो प्रीमियम बढ़ सकता है और न ही कवरेज बदला जा सकता है।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

आगामी कार्यक्रमspot_img

Popular News