जबेरा, दमोह। सद्गुरुदेव श्री शक्तिपुत्र जी महाराज के आशीर्वाद से हर माह की भांति मार्च में भी प्रथम रविवार को कृषि उपजमंडी जबेरा, जि़ला-दमोह में महाआरतीक्रम सम्पन्न किया गया। कार्यक्रम के शुभारम्भ में ‘माँ’-गुरुवर के जयकारे दीपक सिंह जी और कु. प्रतिभा ठाकुर जी ने लगवाए।
समापन अवसर पर भारतीय शक्ति चेतना पार्टी की जि़ला सचिव श्रीमती उमा लोधी जी कहा कि ‘नि:स्वार्थ भाव से की गई समाजसेवा बहुत बड़ी सेवा है।’ संगठन के ब्लॉक उपाध्यक्ष जमना प्रसाद साहू जी ने कहा कि ‘अगर हमें अपना जीवन सफल बनाना है, तो सद्गुरु की शरण लेना ही पड़ेगा और जब से हमने योगीराज श्री शक्तिपुत्र जी महाराज गुरुदीक्षा ली है, तब से हमारा जीवन ही बदल गया है।’
भगवती मानव कल्याण संगठन के जि़ला अध्यक्ष डॉ. सुजान सिंह जी ने कहा कि ‘नशे-मांसाहार से मुक्त चरित्रवान्, चेतनावान्, पुरुषार्थी और परोपकारी जीवन ही सच्चा जीवन है।’ भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के प्रांतीय अध्यक्ष शोभा सिंह राजपूत जी ने कहा कि ‘हमें ऐसे गुरु से जुडऩे का सौभाग्य प्राप्त हुआ है, जिनका पूरा जीवन ही समाजकल्याण के लिए समर्पित है।’ संगठन के केंद्रीय उप प्रचारमंत्री भुज्जी लाल सेन जी ने कहा कि ‘सभी जाति, धर्म के लोगों को समभाव से साथ में लेकर भगवती मानव कल्याण संगठन एक नई दिशा धारा देने का कार्य कर रहा है और उसी का परिणाम है कि आज इस महाआरतीक्रम में नशे-मांसाहार से मुक्त चरित्रवान् जीवन जीने वाले हज़ारों लोग उपस्थित हैं और उनके ऊपर ‘माँ’-गुरुवर की कृपा बनी हुई है।’
अंत में उपस्थित भक्तों के प्रति टीमप्रमुख अशोक बंसल जी ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन घनश्याम विश्वकर्मा जी और सुखदेव सिंह जी ने किया।





























Views Today : 17
Views Last 7 days : 282
Views Last 30 days : 864
Views This Year : 3358
Total views : 103831
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.139