ग्वालियर। बेटी की शादी के लिए खरीददारी करने के लिए गई महिला की स्कूटी की डिक्की से 50 हज़ार रुपये चोरी हो गए। महिला दुकान पर रजाई देख रही थी, तभी चोर डिक्की तोड़कर रुपये चोरी कर ले गया। बहोड़ापुर इलाके में रहने वाली मिथलेश शिवहरे की बेटी की जनवरी में शादी है। शादी के लिए वह खरीददारी करने बाजार गई थी। महिला रुपए से भरे पर्स को स्कूटी की डिक्की में रखकर फालका बाजार में रजाई की दुकान पर पहुंची। यहां वह रजाई देखकर पाँच मिनट बाद जब लौटकर आई तो डिक्की में से पर्स गायब था। वह घबरा गईं और रोने लगी। दुकानदार ने उनके पति को सूचना दी। यह लोग थाने पहुंचे और एफआईआर दर्ज करवाई।




























Views Today : 7
Views Last 7 days : 194
Views Last 30 days : 704
Views This Year : 8528
Total views : 109001
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.134