Homeक्राईम न्यूज़चोरी के शक में युवक को खंभे से बांधकर पीटा गया

चोरी के शक में युवक को खंभे से बांधकर पीटा गया

छिंदवाड़ा। अमरवाड़ा थाना क्षेत्र के सिंगोड़ी बस स्टैंड में एक युवक को चोरी के शक में खंबे में बांधकर पीटने का मामला सामने आया है। जहां युवक को मौजूद लोगों ने पहले पीटा फिर खंभे में बांधा और फिर युवक की पिटाई की गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में लिया है।

जानकारी के अुनसार, सिंगोडी गांव में शनिवार को देर शाम बस स्टैंड में अहिरी नृत्य का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान एक युवक ने किसी की जबे में हाथ डाल दिया और फिर शक के आधार पर उस युवक को लोगों नेपकड़ लिया और जमकर युवक की पिटाई कर दी, फिर पास में ही खंभे में बांध दिया और फिर पिटाई की गई।  

 पुलिस ने इस मामले में जिस युवक को मौजूद लोगों ने पीटा ह़ै, उसे हिरासत में ले लिया है ।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

आगामी कार्यक्रमspot_img

Popular News