नई दिल्ली। देश में एक बार फिर चुनावी शंखनाद होने वाला है। वर्ष 2026 की पहली छमाही में चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने तय हैं। चुनाव आयोग जिन राज्यों में चुनाव होने हैं, वहाँ का दौरा कर तैयारियों का जायजा ले रहा है।
निर्वाचन आयोग के अनुसार, निम्नलिखित राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं–
पश्चिम बंगाल: ममता बनर्जी सरकार का कार्यकाल 7 मई 2026 को समाप्त हो रहा है। तमिलनाडु: यहाँ विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 तक है। असम: राज्य सरकार का कार्यकाल 20 मई 2026 को पूरा होगा। केरल: यहाँ 23 मई 2026 को विधानसभा का कार्यकाल समाप्त हो रहा है।
पुडुचेरी (केंद्र शासित प्रदेश): यहाँ 15 जून 2026 तक वर्तमान सरकार का कार्यकाल है।
चुनाव आयोग की तैयारी
मुख्य चुनाव आयुक्त के नेतृत्व में आयोग की टीम ने हाल ही में असम, तमिलनाडु और पुडुचेरी का दौरा पूरा कर लिया है। मार्च के पहले पखवाड़े में केरल और पश्चिम बंगाल के दौरों के बाद किसी भी समय चुनाव की तारीखों की घोषणा की जा सकती है।




























Views Today : 4
Views Last 7 days : 269
Views Last 30 days : 851
Views This Year : 3345
Total views : 103818
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.139