नई दिल्ली। इसरो ने चंद्रयान-3 से जुड़ी एक महत्त्वपूर्ण जानकारी दी है। इसरो प्रमुख ने शनिवार की रात को बताया कि चांद की सतह पर रोवर ने अपना काम पूरा कर लिया है और कार्य पूरा करने के बाद रोवर स्लीप मोड में चला गया है।
इसरो प्रमुख ने कहा कि प्रज्ञान रोवर को सुरक्षित ढंग से पार्क कर दिया गया है। एपीएक्सएस और एलआईबीएस पेलोड भी अब बंद हैं। इन्हीं पेलोड से लैंडर के माध्यम से चांद की सतह से जानकारी एकत्रित करके उसे धरती तक भेजी जाती है।
अगले सूर्योदय का इंतजार
इसरो ने कहा कि अब 22 सितंबर को चांद पर सूर्योदय होगा और सोलर पैनल को इसका इंतजार रहेगा। बताया गया कि रिसीवर चालू है। साथ ही इसरो ने उम्मीद जताई कि अगले असाइनमेंट के लिए रोवर सफलतापूर्वक स्लीप मोड से बाहर आएगा।
रोवर ने जुटाई कई तरह की जानकारी
बताया जाता है कि भारत का चंद्रयान-3 मिशन अब तक सफलापूर्वक अपना काम पूरा कर रहा है। चंद्रयान-3 के रोवर ने चांद की सतह पर कई तरह की जानकारी जुटाई है और उस जानकारी को इसरो के वैज्ञानिकों को भेजी गई है। रोवर ने चांद पर ऑक्सीजन, सल्फर, आयरन सहित कई पदार्थों के होने के सबूत भेजे हैं।




























Views Today : 6
Views Last 7 days : 158
Views Last 30 days : 645
Views This Year : 9366
Total views : 109839
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.217.59