रीवा। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक नामचीन कंस्ट्रक्टर (ठेकेदार) के आलीशान निवास पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने गत दिवस बड़ी दबिश दी।
केंद्रीय एजेंसी की टीम शनिवार को तड़के सुबह करीब 05 बजे ठेकेदार के घर पहुंची और स्थानीय पुलिस की सुरक्षा के बीच आय-व्यय तथा सरकारी टेंडरों से जुड़े महत्त्वपूर्ण दस्तावेजों को खंगालना शुरू किया।
अचानक हुई इस कार्रवाई से शहर के व्यापारिक और राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मच गया है। हालांकि, जांच एजेंसी की ओर से अभी तक कार्रवाई की वजहों को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।


























Views Today : 77
Views Last 7 days : 289
Views Last 30 days : 691
Views This Year : 19688
Total views : 120161
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8