सागर। जिले में पिछले चार दिनों से जारी मूसलाधार बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर हैं। इसी बीच, अचानक गडेरी नदी का जलस्तर बढ़ गया और तेज बहाव के बीच 09 लोग फंस गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस, होमगार्ड और एसडीआरएफ (राज्य आपदा आपातकालीन प्रतिक्रिया बल) की संयुक्त टीम तुरंत मौके पर पहुँची।
नदी में पानी का बहाव बेहद खतरनाक था, लेकिन एसडीआरएफ के जवानों ने जान जोखिम में डालकर उफनती नदी में प्रवेश किया और कड़े संघर्ष के बाद सभी 09 लोगों को रस्सी और लाइफ जैकेट की मदद से सुरक्षित बाहर निकाल लिया।





























Views Today : 201
Views Last 7 days : 857
Views Last 30 days : 1507
Views This Year : 10497
Total views : 110970
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8