गजपुर बाज़ार (गोरखपुर)। गगहा के बसावनपुर में खेत का मेड़ जोतने के विवाद में एक पक्ष ने तमंचे से फायरिंग कर दी। इस घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर भी प्रसारित हो रहा था। घटना बुधवार की शाम साढ़े पाँच बजे की है। वीडियो से जानकारी होने के बाद गगहा पुलिस पहुंची। देर शाम सोहन त्रिपाठी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित तारणहार यादव के विरुद्ध केस दर्ज किया है।
मामला क्या है?
कुछ दिन पहले जमीनी विवाद में देवरिया में हुए नरसंहार के बाद भी प्रशासन व पुलिस सचेत नहीं है। वीडियो के अनुसार असावनपुर में भी देवरिया जैसी घटना होने से बच गई। वीडियो में एक युवक खड़ा है और कुछ युवक गाली देते हुए उसे दौड़ा रहे हैं। युवक भागकर घर पहुंचा। इसी दौरान तमंचे से फायरिंग जैसी आवाज सुनाई दी।





























Views Today : 17
Views Last 7 days : 282
Views Last 30 days : 864
Views This Year : 3358
Total views : 103831
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.139