लोकाट या मेडलर फ्रूट में विटामिन बी, कॉपर, आयरन, कैल्शियम, फास्फोरस, जिंक, राइबोफ्लेविन जैसे पोषकतत्त्व पर्याप्त मात्रा में होते हैं। शरीर को मज़बूत और फिट बनाए रखने के लिए खानपान संतुलित होना चाहिए। डाइट में पौष्टिक चीजों को शामिल करने से बीमारियों के खतरे को कम करने में भी मदद मिलती है। नियमित रूप से ताजे फल और सब्जियों का सेवन करने से आपका शरीर हेल्दी और फिट रहता है। तो आईए एक विदेशी फल लोकाट के बारे में जानते हैं।
लोकाट को मेडलर फ्रूट के नाम से भी जाना जाता है। इसमें विटामिन बी, सी, ए, कॉपर, आयरन, कैल्शियम, फास्फोरस, जिंक और राइबोफ्लेविन जैसे पोषकतत्त्व पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं। यही नहीं लोकाट में ओमेगा 3 फैटी एसिड की पर्याप्त मात्रा होती है, इसका सेवन करने से हार्ट से जुड़ी बीमारियों में भी फायदा मिलता है। लोकाट मुख्य रूप से स्पेन और जापान में उगाया जाता है, अब इसकी खेती भारत के कुछ राज्यों में भी की जाती है। स्वाद में हल्का खट्टा-मीठा लोकाट सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है।
खून की कमी को करता है दूर
शरीर में खून की कमी या एनीमिया में लोकाट का सेवन करने से बहुत फायदा मिलता है। लोकाट में आयरन की प्रचुर मात्रा होती है। आप एनीमिया से छुटकारा पाने के लिए इसका नियमित रूप से सेवन कर सकते हैं।
कम करता है बैड कोलेस्ट्रॉल
लोकाट फू्रट में ओमेगा 3 फैटी एसिड और फाइबर की प्रचुर मात्रा होती है। नियमित रूप से इसका सेवन करने से आपके शरीर में जमा बैड कोलेस्ट्रॉल कम होता है और दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम करने में मदद मिलती है।
कैंसर में लाभदायक
लोकाट फू्रट में मौज़ूद पोषकतत्त्व कैंसर जैसी गंभीर बीमारी में बहुत फायदेमंद माने जाते हैं। इस फल में मौज़ूद गुण कैंसर कोशिकाओं के विकास को कम करने में मदद करते हैं। इसका सेवन स्तन कैंसर और ट्यूमर की समस्या में बहुत फायदेमंद माना जाता है।
सूजन कम करने में फायदेमंद
लोकाट में मौज़ूद गुण शरीर की सूजन कम करने में फायदेमंद होते हैं। इस फल में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, इसके अलावा लोकाट या मेडलर में फेलोनिक गुण होते हैं। इसका सेवन करने से शरीर में होने वाली सूजन को कम करने में मदद मिलती है।





























Views Today : 3
Views Last 7 days : 126
Views Last 30 days : 762
Views This Year : 8329
Total views : 108802
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8