नोहटा। नोहटा थाना क्षेत्र के 17 मील स्थित नर्सरी के पास एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे पलट गया। हादसे में ट्रक चालक की मौत हो गई है और परिचालक है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की रात ट्रक क्रमांक आरजे 11 जीबी 9078, कांच लेकर दिल्ली से रायपुर जा रहा था। नोहटा के 17 मील चौराहे की नर्सरी के पास मोड़ पर अचानक संतुलन बिगडऩे के कारण ट्रक सड़क किनारे 5 फीट नीचे खाई में जा गिरा।
इस हादसे में चालक गोपाल पुत्र भवर सिंह, निवासी-पंचवटी कॉलोनी, पलवल, हरियाणा एवं परिचालक सुलतान सींग घायल हो गए। परिचालक सुलतान सींग कांच तोड़कर ट्रक से निकला और राहगीरों से मदद मांगी, जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को एंबुलेंस द्वारा जबेरा अस्पताल पहुंचाया गया। ट्रक चालक की हालत गंभीर होने के कारण उसे तुरंत ही जि़ला अस्पताल में रेफर किया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया, जबकि परिचालक का इलाज चल रहा है।




























Views Today : 7
Views Last 7 days : 124
Views Last 30 days : 826
Views This Year : 8322
Total views : 108795
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.217.7