मदुरै। तमिलनाडु के मदुरै रेलवे स्टेशन के पास लखनऊ से रामेश्वरम जा रही पुनालुर मदुरै एक्सप्रेस में शनिवार की सुबह आग लग गई। इस हादसे में 08 लोगों की मौत हो गई और 20 से अधिक लोग घायल हो गए। मरने वालों में अधिकतर लोग उत्तरप्रदेश के हैं।
अधिकारियों के मुताबिक, आग लगने की घटना की सूचना सुबह करीब 5.15 बजे मिली। जब ट्रेन मदुरै यार्ड जंक्शन पर रुकी हुई थी। दक्षिण रेलवे का कहना है कि ट्रेन के प्राइवेट पार्टी कोच में यात्री अवैध रूप से गैस सिलेंडर की तस्करी कर रहे थे और इसी वजह से आग लगी।
मदुरै कलेक्टर ने हादसे में 08 लोगों की मौत होने की पुष्टि की है। वहीं, 20 से ज़्यादा लोग घायल हुए हैं, जिन्हें गवर्नमेंट राजाजी कॉलेज मदुरै में भर्ती करवाया गया है।




























Views Today : 20
Views Last 7 days : 56
Views Last 30 days : 663
Views This Year : 8371
Total views : 108844
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.250