कोंडागांव। कोंडागांव-उमरकोट मार्ग पर भगदेवा चढ़ाव के पास गुरुवार की रात करीब 7:30 बजे सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों युवक कोंडागांव से काम कर मोटरसाइकिल से अपने घर लौट रहे थे, तभी सड़क पर खड़ी एक पीकअप वाहन से उनकी टक्कर हो गई।
बताया जाता है कि पीकअप वाहन का डीजल खत्म हो गया था, जिस कारण ड्राइवर ने गाड़ी को सड़क पर ही खड़ा कर दिया गया था। अंधेरा होने के कारण बाइक से आ रहे युवक खड़ी पिकअप के पीछे जा टकराए। टक्कर इतनी भयानक थी कि बाइक सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, हादसे में मृतक दोनों युवक सगे भाई बताए जा रहे हैं, जो ग्राम बेड़ा के निवासी थे। घटना की सूचना मिलते ही कोंडागांव पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शवों को एंबुलेंस की सहायता से कोंडागांव शासकीय अस्पताल भेजकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूर्ण की।




























Views Today : 5
Views Last 7 days : 152
Views Last 30 days : 629
Views This Year : 9310
Total views : 109783
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8