Homeक्षेत्रीयक्रिकेट मैच को लेकर हुए विवाद में चली गोली

क्रिकेट मैच को लेकर हुए विवाद में चली गोली

ग्वालियर। रामदास घाटी स्थित हॉकर्स जोन में क्रिकेट मैच को लेकर हुए झगड़े में युवक एक को गोली मार दी गई। युवक अपने साथियों के साथ क्रिकेट खेलने आया था। इसी दौरान पिच खाली करने को लेकर विवाद हो गया। 

    जानकारी के अनुसार, बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत घोसीपुरा रेलवे स्टेशन के पास रहने वाला हरेंद्र गौर अपने दोस्तों के साथ शनिवार की शाम को क्रिकेट खेलने के लिए गया था। हॉकर्स जोन खाली था, इसके चलते स्थानीय लोगों ने यहां क्रिकेट खेलने के लिए पिच बना ली है। जब हरेंद्र गौर आया तो यहां पहले से कुछ लोग क्रिकेट खेल रहे थे। हरेंद्र और उसके साथियों ने कहा कि उनका मैच पहले से निर्धारित है और दूसरे मोहल्ले की टीम से मैच है। इसलिए वह दूसरी जगह जाकर खेल लें। इसी पर दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया।

    विवाद होने पर आशु करोसिया और उसके साथियों ने बैट से हमला कर दिया, फिर यहां से भाग गए। इसके बाद कार से लौटकर आए और कट्टे से चार गोलियां चलाईं। इसमें से एक गोली हरेंद्र के पेट में लगी है। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया।

  पुलिस ने आरोपियों की तलाश कर रही है।  

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

आगामी कार्यक्रमspot_img

Popular News