नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। इस मामले में फारूक से ईडी कई बार पूछताछ कर चुकी है। 2019 में पूर्व सीएम ने क्रिकेट एसोसिएशन घोटाले में अपना बयान दर्ज कराया था।
ईडी इस मामले में फारूक के खिलाफ कार्रवाई भी कर चुकी है। दिसंबर 2020 में एजेंसी ने अब्दुल्ला की 11.86 करोड़ रुपए की संपत्ति कुर्क की थी। आखिरी बार उनसे 31 मई को श्रीनगर में तीन घंटे से अधिक समय तक पूछताछ हुई थी।
पद का दुरुपयोग करने का आरोप
फारूक पर जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन के धन को हेराफेरी करके से निकालने का आरोप है। इस रकम को एसोसिएशन के पदाधिकारियों सहित कई अन्य लोगों के व्यक्तिगत बैंक खातों में ट्रांसफर किया गया था। इस मामले में फारूक अब्दुल्ला की भूमिका इसलिए संदिग्ध मानी गई, क्योंकि उस समय वो एसोसिएशन के अध्यक्ष थे। अब्दुल्ला पर आरोप है कि उन्होंने एसोसिएशन के अध्यक्ष के रूप में अपने पद का दुरुपयोग किया। साथ ही खेल निकाय में नियुक्तियां कीं, जिससे बीसीसीआई की ओर से मिलने वाले पैसे को लूटा जा सके।
क्या है पूरा मामला?
जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन में करीब 113 करोड़ रुपए की वित्तीय अनियमितता की शिकायत की गई थी। आरोप लगाया गया कि यह रकम एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने आपस में बांट ली है। 2015 में जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट ने क्रिकेट घोटाले की जांच सीबीआई के हवाले की। 11 जुलाई 2018 मं सीबीआई की स्नढ्ढक्र के आधार पर ईडी ने भी मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दजऱ् करते हुए जांच शुरू की। इस मामले में पूर्व मुख्यमंत्री फारुख अब्दुल्ला, सलीम खान व अहसान अहमद मिर्जा मुख्य आरोपी हैं।
इस मामले में एजेंसी ने सितंबर 2019 में जम्मू-कश्मीर एसोसियोशन के तत्कालीन कोषाध्यक्ष अहसान अहमद मिर्जा की गिर$फ्तारी हो चुकी है और उसके खिलाफ मुकदमा चल रहा है।
क्रिकेट घोटाले में फंसे फारूक अब्दुल्ला, चार्जशीट दाखिल
एसोसिएशन में 113 करोड़ रुपए का घोटाला, मामले की ईडी कर रही है जांच





























Views Today : 17
Views Last 7 days : 282
Views Last 30 days : 864
Views This Year : 3358
Total views : 103831
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.139