सर्दियों में अक्सर लोगों को जोड़ों में दर्द होने और गठिया की परेशानी के बढ़ने की समस्या होती है, जिसके कारण लोगों को सर्दियों में चलने-फिरने में परेशानी होने, मांसपेशियों में दर्द होने, जोड़ों में दर्द होने, जोड़ों के लाल होने और सूजन आने की समस्या हो सकती है। ऐसे में जोड़ों के दर्द की समस्या से बचने के लिए हेल्दी और पोषक तत्वों से युक्त फूड्स को खाने की सलाह दी जाती है। ऐसे ही सर्दियों में ज़्यादातर लोग मूंगफली खाना पसंद करते हैं, लेकिन कई बार लोगों के मन में सवाल उठता है कि क्या गठिया की समस्या में मूंगफली का सेवन किया जा सकता है? विशेषज्ञ कहते हैं कि गठिया में मूंगफली खाना दर्द को और बढ़ा सकता है।
ज़्यादा होता है प्यूरीन
गठिया की समस्या से पीड़ित लोगों को मूंगफली का सेवन करने से बचना चाहिए, क्योंकि इसमें अधिक मात्रा में प्यूरिन होता है और इसके कारण व्यक्ति को एलर्जिक सूजन भी ज़्यादा हो सकती है। साथ ही, इसके कारण फफूंद (मोल्ड) के प्रति उच्च संवेदनशीलता की समस्या भी हो सकती है। इसके कारण व्यक्ति को गठिया की समस्याओं के बढ़ने का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा, इसके कारण आॅटोइम्यून प्रतिक्रिया बढ़ सकती हैं, जिससे जोड़ों में दर्द होने, सूजन आने और थकान बढ़ने की समस्या हो सकती है।
गठिया में मूंगफली खाने से बचें
गठिया के मरीजों को मूंगफली का सेवन करने से बचना चाहिए। मूंगफली में प्यूरीन की मात्रा अधिक होती है। ऐसे में इसका सेवन करने से गठिया के लक्षण बढ़ सकते हैं। इसके अलावा, इससे एलर्जिक सूजन के बढ़ने और मोल्ड के प्रति हाई सेंसिटिविटी होने की समस्या हो सकती है, जिससे गठिया के लक्षण गंभीर रूप से बढ़ सकते हैं। इसके अलावा, गठिया की समस्या के कारण अधिक परेशानी महसूस या अधिक दर्द होने पर डॉक्टर से सलाह ज़रूर लें।





























Views Today : 9
Views Last 7 days : 274
Views Last 30 days : 856
Views This Year : 3350
Total views : 103823
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.139