रायपुर। छत्तीसगढ़ में गुरुवार को कोरोना से 07 मरीजों की मौत हो गई है। 14 हज़ार 851 संदिग्ध नमूनों की जांच की गई, जिसमें 700 नए लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसमें अकेले रायपुर और दुर्ग जि़ले में 203 मरीज हैं।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, जिन 07 लोगों की इलाज के दौरान मौत हुई है, उनको दूसरी स्वास्थ्य समस्याओं की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनको कोरोना भी था, जो घातक हुआ। मरने वालों में 04 रायपुर जि़ले के रहने वाले थे, वहीं दो मरीज दुर्ग और एक बेमेतरा के निवासी थे। इन मौतों को मिलाकर कोरोना की वजह से जान गंवाने वालों की अधिकारिक संख्या बढ़कर 14 हज़ार 54 हो गई है। वहीं संक्रमण की चपेट में आए लोगों की संख्या 11 लाख 61 हज़ार 254 हो चुकी है। इसमें से 3596 मरीजों का इलाज अब भी जारी है।





























Views Today : 3
Views Last 7 days : 126
Views Last 30 days : 762
Views This Year : 8329
Total views : 108802
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.217.7