आंखों के नीचे काला घेरा यानी डार्क सर्कल्स आपकी खूबसूरती को प्रभावित कर सकते हैं। अनियमित जीवनशैली, पोषकतत्त्वों की कमी या अधिक तनाव के कारण डार्क सर्कल्स हो सकते हैं। इसके अलावा नींद पूरी न होने के कारण भी आंखों के नीचे काले घेरे हो सकते हैं। वैसे तो बाज़ार में ऐसे कई प्रोडक्ट्स मौज़ूद हैं, जो डार्क सर्कल्स को हटाने का दावा करते हैं, लेकिन आप चाहें तो कुछ घरेलू चीजों की मदद से इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। आंखों के नीचे काले घेरे को हटाने के लिए आप आलू का उपयोग कर सकते हैं। आलू में विटामिन ए, विटामिन सी और एंजाइम होते हैं, जो आंखों के आसपास की त्वचा को नरिश करते हैं। आलू में नैचुरल ब्लीचिंग एजेंट भी होता है, जो त्वचा की रंगत को हल्का करने में मदद करता है।
अब सवाल यह उठता है कि आलू से डार्क सर्कल्स कैसे हटाए? या डार्क सर्कल्स हटाने के लिए आलू का प्रयोग कैसे करें?
आलू का रस
आलू से डार्क सर्कल्स हटाने का सबसे आसान तरीका है आलू का रस लगाना। इसके लिए आप एक आलू लें और इसे छीलकर कद्दूकस लें। फिर इसे निचोड़कर आलू का रस निकाल लें। इसके बाद इसमें एक चम्मच नींबू का रस मिलाएं। आलू और नींबू के रस को मिक्स करके कुछ देर के लिए फ्रिज में रख दें। फिर एक कॉटन को इस मिश्रण में डुबोएं और इसे अपनी आंखों के आसपास लगाएं। इसे 20 मिनट तक आंखों पर लगाकर छोड़ दें। उसके बाद ठंडे पानी से धो लें। ऐसा रोजाना करने से आपको डार्क सर्कल्स से छुटकारा मिलेगा। आलू और नींबू में प्राकृतिक ब्लीचिंग एजेंट होता है, जो स्किन टोन को लाइट करने में मदद करता है।
आलू का स्लाइस
डार्क सर्कल को दूर करने के लिए आप आलू की स्लाइस का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप एक आलू को छीलकर धो लें। अब इसके पतले स्लाइस काट लें। इसे कुछ देर के लिए फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दें। कुछ देर के बाद इसे फ्रिज से निकालें और अपनी आंखों पर रख लें। 20 मिनट बाद आंखों को ठंडे पानी से धो लें। ऐसा करने से डार्क सर्कल्स के साथ-साथ आंखों के नीचे की सूजन भी दूर होगी। इससे आपकी आंखों को काफी राहत भी महसूस होगी।




























Views Today : 1
Views Last 7 days : 173
Views Last 30 days : 662
Views This Year : 9276
Total views : 109749
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8