सागर। सागर पुलिस ने न$कली नोट छापकर बाज़ार में खपाने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को गिर$फ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 32 हज़ार से अधिक के नकली नोट बरामद किए गए हैं। इन नकली नोटों में 100, 500 और 50 रुपए के नोट शामिल हैं।
पुलिस के अनुसार, नकली नोट छापने वाले गिरोह के दो सदस्यों को संजय ड्राइव से पकड़ा गया था। जिनसे पूछताछ के बाद कृष्णगंज स्थित घर पर दबिश देकर वहां से 500, 100 व 50 के नकली नोट और उन्हें छापने में उपयोग किया गया कागज, प्रिंटर ज़ब्त किया था। कार्रवाई में गिरोह के सदस्यों के कब्जे से 500-500 के 32 नोट, 100-100 के 136 और 50-50 रुपए के 62 नकली नोट ज़ब्त किए गए हैं।
मोतीनगर थाना पुलिस की पूछताछ में आरोपी अहद और सुभान ने बताया कि उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो देखकर न$कली नोट छापने का तरीका सीखा था। जिसके बाद उन्होंने स्वयं नकली नोट बनाने की प्लानिंग की। प्लानिंग में शनिचरी बजरिया निवासी राशिद भी शामिल हुआ। जिसके बाद उन्होंने शनिचरी में किराए का कमरा लिया। उन्होंने प्रिंटर, 80 जीएसएम का पेपर खरीदा और न$कली नोट छापने का काम शुरू कर दिया। पकड़े न जाएं, इसलिए वह ज़्यादातर 500, 100 और 50 के नोट छापते थे। 2000 का नोट बाज़ार में खपाना मुश्किल था। इसलिए वे इस नोट को छापने का जोखिम नहीं लेते थे। आरोपियों ने करीब 50 हज़ार रुपए के नकली नोट छापे थे। जिसमें से पुलिस ने 32 हज़ार 700 रुपए के नकली नोट ज़ब्त कर लिए हैं। शेष नोटों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।
पूछताछ के बाद पुलिस ने शुक्रवार देर रात कृष्णगंज बजरिया चौराहे के एक घर पर दबिश दी और वहां से राशिद खान को हिरासत में लिया। उसके पास से नकली नोट व कागज ज़ब्त किया गया।





























Views Today : 17
Views Last 7 days : 282
Views Last 30 days : 864
Views This Year : 3358
Total views : 103831
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.139