संकल्प शक्ति। भारतीय शक्ति चेतना पार्टी और भगवती मानव कल्याण संगठन के कार्यकर्ताओं ने दिनांक 27 जून को सुबह 11:30 बजे दमोह जि़ले के रनेह थानान्तर्गत ग्राम रनेह-कौशलपुर के बीच 25 पाव देशी मसाला शराब पकड़ी और आरोपी शिशुपाल पटेल को मोटरसाइकिल सहित पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

इसी तरह दिनांक 27 जून को ही रात्रि 09:30 बजे दमोह जि़ले के रनेह थानान्तर्गत ग्राम कौशलपुर के आगे दो पेटी, मात्रा 50 पाव देशी मसाला और 50 पाव देशी प्लेन शराब पकड़ी गई। आरोपी गजराज सिंह ठाकुर और छोटू पटेल, सीटी 100 मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी 34, एमए/0468 से शराब लेजा रहे थे। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने अवैध शराब को ज़ब्त करने के साथ आरोपियों और संलग्न वाहनों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की।




























Views Today : 20
Views Last 7 days : 270
Views Last 30 days : 1275
Views This Year : 7085
Total views : 107558
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.217.31