बेंगलुरू । कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जि़ले में बीजेपी के युवा नेता प्रवीण नेट्टारू की मंगलवार को बेरहमी से हत्या कर दी गई। नेट्टारू भाजपा युवा मोर्चा के जि़ला सचिव थे। पुलिस ने मामला दजऱ् कर लिया है। हालांकि, अभी तक हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।
वारदात बेल्लारे इलाके में मृतक बीजेपी कार्यकर्ता की दुकान के सामने ही हुई। प्रवीण पोल्ट्री की दुकान चलाते हैं, जब वो दुकान बंद कर घर लौट रहे थे, तभी हमलावर बाइक पर आए और उनका रास्ता रोक लिया। दुकान बंद करते समय ज़्यादा लोग नहीं थे, इसलिए कोई मदद के लिए नहीं आ सका। कुल्हाड़ी के हमले से वह गंभीर रूप से घायल हो गए और अस्पताल ले जाने के दौरान उनकी मौत हो गई।





























Views Today : 1
Views Last 7 days : 251
Views Last 30 days : 1256
Views This Year : 7066
Total views : 107539
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.217.31