दमोह। दमोह जिले के वन परिक्षेत्र सगौनी के खमरिया बीट में करंट लगने से एक तेंदुए की मौत हो गई। खबर मिलने के बाद वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और पंचनामा तैयार किया।
घटनास्थल पर पहुंचे दमोह वन मंडल अधिकारी एमएस उइके ने बताया कि तेंदुए का शव गाय के शव के पास पड़ा है और वहीं पर 11 केवी लाइन का तार टूटा पड़ा हुआ है। ऐसी संभावना है कि 11 केवी तार के करंट से गाय चपेट में आई और इसी बीच तेंदुआ गाय का शिकार करने पहुंचा होगा तो उसे भी करंट लग गया, जिससे उसकी मौत हुई है।


























Views Today : 13
Views Last 7 days : 364
Views Last 30 days : 703
Views This Year : 19785
Total views : 120258
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8