स्वास्थ्य को संतुलित बनाए रखने के लिए हमेशा फल और फलों के जूस का सेवन करने की सलाह दी जाती है, लेकिन जब फलों के जूस की बात आती है, तो अधिकतर लोग आंवला, संतरा, मौसमी, सेब जैसे फलों को ही चुनते हैं। कमरख के जूस का आप्शन बहुत कम लोग चुनते हैं। कमरख को अंग्रेज़ी में स्टार फ्रूट के नाम से जाना जाता है। खाने में खट्टा लगने वाला ये फल सर्दियों के मौसम में आसानी से मिल जाता है।
कमरख में पर्याप्त मात्रा में विटामिन बी, फाइबर और कई तरह के मिनरल्स पाए जाते हैं। सर्दियों के मौसम में रोजाना 200 एमएल कमरख के जूस का सेवन किया जाए तो ये सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है।
वजन घटाने में सहायक
एक रिसर्च में ये बात सामने आई है कि प्रतिदिन इसका सेवन करके वजन को तेजी से घटाया जा सकता है। इसमें कैलोरी बहुत ही कम मात्रा में पाई जाती है। साथ ही ये फाइबर का भी अच्छा सोर्स है। इसलिए, कमरख के जूस का सेवन करके वजन को कम किया जा सकता है।
इम्यूनिटी को करता है मज़बूत
कमरख के जूस में औषधीय गुण पाए जाते हैं, इसलिए ये इम्यूनिटी को भी स्ट्रांग बनाने में मदद कर सकता है। दरअसल, कमरख में बीटा-कैरोटीन पाया जाता है। बीटा-कैरोटीन जब किसी व्यक्ति के शरीर में जाता है तो ये विटामिन-ए में तब्दील होजाता है। विटामिन-ए इम्यूनिटी को स्ट्रांग बनाने और बीमारियों से लडऩे में मदद करता है।
कोलेस्ट्रॉल लेवल रहता है नियंत्रित
शरीर में दो तरह का कोलेस्ट्रॉल पाया जाता है। पहला होता है गुड कोलेस्ट्रॉल और दूसरा बैड कोलेस्ट्रॉल। शरीर में अगर बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ता है तो ये हार्ट प्रॉब्लम का कारण बन सकता है। शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवल को नियंत्रित करने में कमरख का जूस काफी मदद कर सकता है।
ब्लड प्रेशर को करता है कंट्रोल
ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए भी कमरख का जूस काफी फायदेमंद माना जाता है। कमरख के जूस में पोटेशियम अच्छी मात्रा में पाया जाता है, जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद कर सकता है।




























Views Today : 13
Views Last 7 days : 115
Views Last 30 days : 844
Views This Year : 8235
Total views : 108708
Who's Online : 0
Your IP Address : 74.7.242.40