रीवा। रीवा जिले के मऊगंज थाना अंतर्गत अटारी बंधा के पास एक अनियंत्रित बोलेरो पलट गई। इस दुर्घटना में तथाकथित एक बदमाश की मौके पर मौत हो गई है, जबकि दूसरा आरोपी घायल है। वहीं तीसरा वाहन से कूद कर फरार हो गया। बदमाशों के बोलेरो से पीछे लगी पुलिस व आगे लगी आबकारी विभाग की टीम ने घटना देखकर स्थानीय पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद मऊगंज थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुँची।
पुलिस ने वाहन में फंसे दो बदमाशों को सिविल अस्पताल मऊगंज भेजवाया, जहां चिकित्सकों ने एक बदमाश को मृत घोषित कर दिया है, जिसकी लाश मर्चुरी में रखवा दी गई है। वहीं गंभीर रूप से घायल को संजय गांधी अस्पताल रीवा रेफर कर दिया है। सीधी पुलिस से अपराधियों की कुंडली मंगवाई गई है।
बदमाश भागा तो हुई शंका
हादसे के बाद बोलेरो पलटने पर शातिर बदमाश जितेन्द्र यादव मौके से भाग गया। तब पुलिस को शंका बढ़ गई। पुलिस को लगा कि दुर्घटना के बाद लोग अपने साथी को बचाते है। यह भाग रहा है। ऐसे में माजरा कुछ और है। मौके पर जितेन्द्र यादव दम तोड़ चुका था, जबकि अंकित विश्वकर्मा तड़प रहा था। जिसने पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी, तब बदमाशों की कुडली खंगाली गई। कयास लगाए जा रहे है कि नम्बरविहीन बोलेरो चोरी की हो सकती है।





























Views Today : 17
Views Last 7 days : 282
Views Last 30 days : 864
Views This Year : 3358
Total views : 103831
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.139