कटनी। कटनी के माधवनगर थाने की झिंझरी पुलिस चौकी क्षेत्र के बिलहरी रोड पर बुधवार देर शाम बाइक सवार दो हमलावरों ने युवक पर कट्टे से फायर कर दिया। गोली युवक के पेट में लगी है। गंभीर रूप से घायल ्युवक को एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है।
कोतवाली टीआई अजय सिंह ने बताया कि झिंझरी निवासी निखिल पिता रामदीन राजपाल, उम्र 19 वर्ष अपने दोस्त मोनू बेन के साथ बाइक से बिलहरी की ओर से झिंझरी की ओर आ रहा था। रास्ते में सामने से आ रहे बाइक सवार दो बदमाशों ने कट्टे से फायर कर दिया। गोली निखिल के पेट में लगी। जिसके बाद निखिल बाइक से गिर गया। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हुए निखिल को एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके साथ मोनू बेन को भी मामूली चोट आई है। उसे भी एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गोली चलने की जानकारी के बाद माधवनगर थाने का पुलिस बल एमजीएम अस्पताल पहुंचा। जहां पर निखिल के दोस्त मोनू बेन से पूछताछ की गई है। हालांकि मोनू बेन ने हमलावरों के संबंध में जानकारी नहीं होने की बात कही है। जिसके कारण यह नहीं पता चला पा रहा है कि गोली चलाने वाले युवक कौन थे।




























Views Today : 8
Views Last 7 days : 202
Views Last 30 days : 663
Views This Year : 9255
Total views : 109728
Who's Online : 0
Your IP Address : 74.7.227.167