दमोह। तेंदूखेड़ा, तारादेही और सर्रा सेक्टर में गत दिवस एक घंटे तक झमाझम बारिश के साथ भारी ओलावृष्टि हुई। तेज अंधड़ के कारण कई जगहों पर वेयरहाउस की छतें उड़ गईं, विशालकाय पेड़ धराशायी हो गए और एक मकान की दीवार गिरने से दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं।
जिला मुख्यालय के समीप एक पेट्रोल पंप को भी आंधी से भारी नुकसान पहुंचा है। कई इलाकों में सड़कों पर दो फीट तक पानी भर जाने से यातायात ठप रहा और बिजली के खंभे गिरने से अघोषित कटौती की स्थिति बनी रही।



























Views Today : 83
Views Last 7 days : 295
Views Last 30 days : 697
Views This Year : 19694
Total views : 120167
Who's Online : 1
Your IP Address : 162.251.85.8