रायपुर। रायपुर से हृदयविदारक मामला सामने आया है। एक ही परिवार के तीन सदस्यों ने आत्महत्या कर ली है। पति, पत्नी और बेटी का शव एक ही पंखे से लटका मिला है। यह परिवार टिकरापारा थाना क्षेत्र के मठपुरैना बीएसयूपी कालोनी में रहता था।
पुलिस के अनुसार, लखन सेन (48), उसकी पत्नी रानू (42) और बेटी पायल (16) का शव पंखे से लटका मिला। लखन सेन स्टील कारोबारी अशोक जैन के यहां ड्राइवर था। पुलिस के अनुसार लाश दो से तीन दिन पुरानी है। कमरे से बदबू आने पर लोगों ने जानकारी पुलिस को दी थी।
परिचितों के अनुसार, लखन की तबीयत खराब रहती थी, उसे स्थानीय डाक्टर ने कहा कि कैंसर है तो उसने मुंबई में जांच कराई पर कुछ नहीं निकला। इसके बाद से वह पड़ोसी पर जादू टोना करने का शक करता था।





























Views Today : 39
Views Last 7 days : 931
Views Last 30 days : 1584
Views This Year : 10587
Total views : 111060
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8