सागर। मध्यप्रदेश शिक्षा विभाग में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक ही नाम से दो सगी बहनें अलग-अलग ज़िलों के प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षक के पद पर कार्यरत थीं। कमिश्नर कार्यालय में शिकायत मिलने पर जांच की गई, जिसमें मामला सही पाया गया।
संयुक्त संचालक शिक्षा सागर, मनीष वर्मा ने दमोह ज़िले के पथरिया ब्लाक की माध्यमिक शिक्षक रश्मि सोनी को बर्खास्त कर दिया है। सागर में पदस्थ दूसरी बहन पर एफआईआर के निर्देश दिए गए हैं। इस बीच वह फरार है।
बताया गया कि 17 नवंबर 2021 को कमिश्नर कार्यालय में शिकायत प्राप्त हुई थी कि शिक्षक के पद पर तैनात रश्मि सोनी नाम की दो बहनों के प्रमाणपत्र फर्जी हैं। शिकायत की जांच के लिए संयुक्त संचालक लोक शिक्षण सागर संभाग ने समिति गठित की। प्रारंभिक जांच में पाया गया कि दोनों बहनें एक ही अंकसूची, जाति प्रमाणपत्र एवं निवास प्रमाण पत्र के आधार पर कार्यरत थीं।





























Views Today : 17
Views Last 7 days : 282
Views Last 30 days : 864
Views This Year : 3358
Total views : 103831
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.139