रीवा। मध्यप्रदेश के जि़लान्तर्गत गुरुवार को दो अलग-अलग दुर्घटनाओं में दो श्रमिकों की मौत हो गई। बताया गया कि पहली घटना नईगढ़ी क्षेत्र के महेबा गांव में हुई। वहां खेत की रखवाली में लगे मज़दूर की करंट लगने से मौत हो गई। इसी तरह दूसरा हादसा पनवार थाना अंतर्गत दिव्यगवा गांव पर हुआ। आधी रात अज्ञात कारणों से श्रमिक ने सुसाइड कर लिया है।
बताया गया कि नंदलाल साकेत, उम्र 40 वर्ष, निवासी-महेबा की करंट से मौत हो गई है। जांच में पता चला कि मृतक सोनवर्षा गांव निवासी किसान राजेन्द्र पटेल उर्फ मुन्नालाल के खेत में रखवाली करता था। वह गुरुवार को अज्ञात कारणों से करंट में फंस गया। शाम तक परिजन खेत पहुंचे। जहां मज़दूर मृत मिला। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। रात होने के कारण शव को मर्चुरी में रखवाया गया और शुक्रवार को पोष्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंपा गया।
दूसरी घटना गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात्रि राकेश कोल, पुत्र रामाश्रय, उम्र 42 वर्ष, निवासी-दिव्यगवा घर के अंदर जाकर सुसाइड कर लिया। शुक्रवार की सुबह 8.30 बजे परिजनों ने पनवार थाने को सूचना दी। जानकारी के बाद पहुंची पुलिस ने फंदे से शव को नीचे उतारा। इसके बाद पंचनामा कार्रवाई की गई। पनवार पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है।




























Views Today : 1
Views Last 7 days : 173
Views Last 30 days : 662
Views This Year : 9276
Total views : 109749
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8