गोरखपुर। गोरखपुर जिले के गोला क्षेत्र के गोपालपुर-माल्हनपार मार्ग पर स्थित परसिया रावत गांव के पास बुधवार की रात 10 बजे एक पिकअप अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। घटना में पिकअप सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी गोला भिजवाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा।
जानकारी के अनुसार, सिकरीगंज थाना क्षेत्र के पिडऱा महदेवा बाजार के रहने वाले एक दर्जन लोग बुधवार को गोला कस्बा स्थित सरयू घाट पर मृत महिला का अंतिम संस्कार करने गए थे। अंत्येष्टि के बाद वे पिकअप से वापस गांव जा रहे थे। चीनी मिल रोड पर परसिया रावत गांव के पास अनियंत्रित होकर पिकअप बिजली के खंभे से टकरा गई। पिकअप में बैठे लोगों में तीन की मौके पर ही मृत्यु हो गई।
मृतकों की पहचान सिकरीगंज के उडऱी निवासी 75 वर्षीय रामलखन पुत्र भगेलू , 14 वर्षीय किशन पुत्र अक्षय तथा पिडऱा महदेवा निवासी 65 वर्षीय विश्वनाथ पुत्र छेदी के रूप में हुई है।





























Views Today : 27
Views Last 7 days : 174
Views Last 30 days : 651
Views This Year : 9332
Total views : 109805
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.41