सागर। गौरझामर पुलिस के अनुसार, मंगलवार की रात 8.15 बजे हल्लू उर्फ चंद्रहास सिंह दांगी निवासी-बरकोटी की कार क्रमांक एमपी 15, सीबी/1044 में पुलिस का सायरन लगा था। वह सायरन बजाते हुए तेजी से सड़कों पर सायरन बजाते हुए कार लहरा रहा था। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और गौरझामर थाने में पदस्थ एएसआई रामलाल अहिरवार कार थाने ले जाने के लिए उसमें सवार हुए, तो हल्लू तेजी से कार आगे बढ़ाकर ले गया। पुलिस टीम ने पीछा किया तो आरोपी कार रास्ते में छोड़कर भाग गया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपहरण, शासकीय कार्य में बाधा डालने समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दजऱ् किया है। आरोपी की कार बरामद कर ली गई है, लेकिन उसका पता नहीं चल सका है। पुलिस की अलग-अलग टीम ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए 11 जनवरी को उसके गांव बरकोटी और सागर शहर में दबिश दी। आरोपी भाजपा नेता राजकुमार बरकोटी का भाई है।




























Views Today : 3
Views Last 7 days : 79
Views Last 30 days : 774
Views This Year : 8258
Total views : 108731
Who's Online : 1
Your IP Address : 216.73.216.243