तिरुवनन्तपुरम। केरल के कन्नूर रेलवे स्टेशन पर अलप्पुझा-कन्नूर एक्जीक्यूटिव एक्सप्रेस ट्रेन के एक डिब्बे में आग लग गई। यह हादसा देर रात 1:25 बजे हुआ। अलप्पुझा-कन्नूर एक्जीक्यूटिव एक्सप्रेस ट्रेन के जनरल कोच में आग लगी थी। जिस वक्त यह हादसा हुआ, उस वक्त ट्रेन स्टेशन के तीसरे प्लेटफॉर्म पर खड़ी हुई थी।
सूचना मिलने पर दमकल विभाग की गाडिय़ां तुंरत घटनास्थल पर पहुँची और दमकलकर्मियों ने बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कोच पूरी तरह से जल चुका था। इस घटना से किसी तरह की जनहानि की सूचना नहीं है। रेलवे ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं और आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।




























Views Today : 3
Views Last 7 days : 253
Views Last 30 days : 1258
Views This Year : 7068
Total views : 107541
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.217.31