नई दिल्ली। सत्तापक्ष एनडीए की ओर से पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ को उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद विपक्ष ने भी अपने उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर दी है। एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने रविवार को ऐलान किया कि मार्गरेट अल्वा विपक्ष की तरफ से उपराष्ट्रपति पद की उम्मीदवार होंगी। पवार ने कहा कि मार्गरेट अल्वा के नाम पर 17 विपक्षी दलों ने सर्वसम्मति से फैसला किया है।
विपक्षी दलों के नेताओं ने 06 अगस्त को होने वाले उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए अपने संयुक्त उम्मीदवार के चयन को लेकर रविवार को दिल्ली में बैठक बुलाई थी। शरद पवार के आवास पर हुई बैठक में वाम दल, राजद, समाजवादी पार्टी सहित सभी प्रमुख विपक्षी दलों के नेताओं ने हिस्सा लिया।
मार्गरेट अल्वा पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री हैं। वह गोवा और राजस्थान की राज्यपाल रह चुकी हैं। जबकि, एनडीए ने शनिवार को पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ को उपराष्ट्रपति पद के लिए अपना उम्मीदवार घोषित किया। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उनके नाम का ऐलान किया था। उपराष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 19 जुलाई है, जबकि इसके लिए चुनाव 06 अगस्त को होना है
जगदीप धनखड़ ने भरा नामांकन
एनडीए के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जगदीप धनखड़ ने सोमवार को नामांकन दाखिल कर दिया है। इस दौरान उनके साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह सहित कई बड़े नेता उपस्थित रहे।




























Views Today : 29
Views Last 7 days : 279
Views Last 30 days : 1284
Views This Year : 7094
Total views : 107567
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.217.31