इंदौर। देश के स्वच्छतम कहे जाने वाले शहर इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी का सेवन करने से पाँच और मौतें बुधवार को हो गयी , इससे पहले आठ लोगों की और मौत हो चुकी है, जबकि अब भी 1100 से ज़्यादा लोग बीमार हैं, जिनमें 120 से अधिक मरीज विभिन्न अस्पतालों में भर्ती होकर उपचार करा रहे हैं। इनमें से कई की हालत नाजुक बताई जा रही है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए बुधवार को दो जनहित याचिकाएं मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर पीठ में दायर की गईं। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने शासन को पीड़ितों का नि:शुल्क उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए स्टेटस रिपोर्ट तलब कर ली है। इस मामले में नगर निगम के दो अधिकारियों को निलंबित करने के अलावा एक अधिकारी को बर्खास्त कर दिया गया है।
दूध में मिला दूषित पानी भी बना ज़हर, बच्चे की मौत
मृतकों में छह माह का अव्यान साहू भी शामिल है। दूध में दूषित पानी मिलाने से वह ज़हर बन गया। इसी दूध का सेवन करने से अव्यान की हालत बिगड़ी और उसकी मौत होगई।





























Views Today : 17
Views Last 7 days : 282
Views Last 30 days : 864
Views This Year : 3358
Total views : 103831
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.139