दमोह। दमोह-कटनी मार्ग पर घाट पिपरिया के पास स्थित व्यारमा नदी के पुल पर आवारा मवेशियों का जमावड़ा लगा रहता है। पुल के बीच में मवेशियों का जमावड़ा होने से वाहन चालकों के साथ पैदल चलने वालों को भी परेशानी हो रही है। यहां पर दिन में तो मवेशी बैठे ही रहते हैं, रात में भी मवेशियों की धमाचौकड़ी मची रहती है। घाट पिपरिया के घनश्याम साहू ने बताया कि बारिश के दिनों में कई बार सड़क पर बैठे पशु ट्रैफिक जाम का कारण बन रहे हैं। कई बार नदी के ऊपर पुल में दोनों ओर से वाहन आ जाते हैं और बीच में मवेशी बैठे होने की वजह से लोगों को वाहन ओवर टेक करने के लिए जगह नहीं मिलती है।





























Views Today : 4
Views Last 7 days : 254
Views Last 30 days : 1259
Views This Year : 7069
Total views : 107542
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.217.31