दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जि़ले में गोलीबारी और विस्फोट जैसे मामलों में शामिल आठ नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। आत्मसमर्पित के अलावा चार अन्य नक्सलियों को सुरक्षा बलों ने गिर$फ्तार किया है। पुलिस ने यह जानकारी रविवार को दी।
दंतेवाड़ा के पुलिस अधीक्षक गौरव राय ने कहा कि शक्रवार को पुलिस के सामने आत्मसमर्पण करने वाले आठ लोग कथित तौर पर कटेकल्याण इलाके में सड़कें काटने, नक्सली पोस्टर और बैनर लगाने तथा नक्सली नेताओं के लिए रेकी करने जैसी घटनाओं में शामिल थे।
उन्होंने बताया कि शनिवार को गिर$फ्तार किए गए चार अन्य नक्सली कथित तौर पर पिछले साल अरनपुर इलाके में गोलीबारी और विस्फोट करने की एक घटना में शामिल थे।




























Views Today : 6
Views Last 7 days : 158
Views Last 30 days : 645
Views This Year : 9366
Total views : 109839
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.217.59