मऊगंज, रीवा। मऊगंज जिले के नईगढ़ी क्षेत्र में मंगलवार की शाम मौसम ने अचानक करवट ली और तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिरने से दो अलग-अलग घटनाएं सामने आईं। इन घटनाओं में एक किशोर की दर्दनाक मौत होगई, वहीं एक महिला गंभीर रूप से घायल होगई। इसके अलावा एक मवेशी की भी जान चली गई।
पहली घटना नईगढ़ी थाना अंतर्गत हटवा सेंगर गांव की है, जहां 12 वर्षीय नीरज साकेत अपने घर से कुछ दूर बकरी चराने गया था। इसी दौरान अचानक बारिश शुरू हो गई। नीरज बारिश से बचने के लिए एक पेड़ के नीचे खड़ा हो गया। दुर्भाग्यवश, उसी वक्त पेड़ पर आकाशीय बिजली गिरी जिससे नीरज की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में शोक की लहर दौड़ गई।
दूसरी घटना नईगढ़ी के वार्ड क्रमांक 12 की है, जहां आकाशीय बिजली गिरने से मीरा विश्वकर्मा (35) झुलस गई। परिजन व स्थानीय लोग उन्हें तत्काल नईगढ़ी स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां उनका इलाज जारी है। इसी हादसे में उनके परिवार के रामाधार विश्वकर्मा की एक गाय की भी बिजली गिरने से मौके पर मौत हो गई।
ग्रामीणों ने प्रशासन से बिजली गिरने से हुई मौत पर राहत राशि की मांग की है।





























Views Today : 17
Views Last 7 days : 282
Views Last 30 days : 864
Views This Year : 3358
Total views : 103831
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.139