सागर। आईटीआई के एक छात्र पर गुरुवार को बदमाशों ने कटर से हमला कर दिया। घायल को बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार आईटीआई का छात्र प्रदीप गौंड निवासी वल्लभनगर, गुरुवार को दोपहर आईटीआई से पढ़कर अपने कमरे की ओर जा रहा था। उसके साथ सनत विश्वकर्मा व पवन साहू थे। राहतगढ़ रेलवे क्रॉसिंग के पास तीन बदमाशों ने छात्रों को रोका और पवन व सनत को धक्का देकर गिरा दिया तथा एक बदमाश ने प्रदीप पर कटर से हमला कर दिया। उसके चेहरे पर घाव लगे हैं। लोगों की भीड़ जमा हुई तो हमलावर वहाँ से भाग निकले। घायल छात्र को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। मामले की जांच मोतीनगर की पुलिस कर रही है।





























Views Today :
Views Last 7 days : 117
Views Last 30 days : 714
Views This Year : 8334
Total views : 108807
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8