संकल्प शक्ति। भगवती मानव कल्याण संगठन एवं भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के कार्यकर्ताओं की नशाविरोधी मुहिम रफ्तार पकड़ चुकी है। कार्यकर्ता जहाँ अवैध शराब की खेपें पकड़कर पुलिस प्रशासन के सुपुर्द कर रहे हैं, वहीं आरोपियों और शराब परिवहन में संलग्र वाहनों के विरुद्ध $कानूनी कार्यवाही करवाने में उनकी सक्रियता अतिसराहनीय है।
दिनांक १७ नवम्बर को रात्रि १०:१५ बजे दमोह जि़ले के दमोह कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत जबलपुर रोड, शिव-शनि मंदिर, ब्रजवासी रेस्टॉरेन्ट के पास ०५ पेटी, मात्रा २४८ पाव देशी मसाला शराब पकड़ी गई। एक आरोपी आटोरिक्शा क्रमांक-एमपी ३४, आर/२०९८ से शराब लेजा रहा था।
दिनांक १९ नवम्बर की सुबह लगभग ०२:०० बजे दमोह जि़ले के पथरिया थाने की जेरठ चौकी अन्तर्गत किशनगंज रोड, चिरौला में ०६ पेटी देशी मसाला और एक पेटी देशी प्लेन, कुल ०७ पेटी शराब पकड़ी गई। आरोपी जगदीश अहिरवार और राजा सिंह लोधी, बिना नम्बर की एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल से शराब लेजा रहे थे।




























Views Today :
Views Last 7 days : 284
Views Last 30 days : 830
Views This Year : 3366
Total views : 103839
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.139