त्रिवेन्द्रम। केरल में आमतौर पर 01 जून को मानसून दस्तक दे देता है। मौसम विभाग ने 4 जून का अनुमान लगाया था। मानसून तो नहीं आया, लेकिन अरब सागर में बना चक्रवात बिपरजॉय जरूर तबाही ला सकता है। 08 राज्यों में आंधी के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार बुधवार सुबह 5.30 बजे बिपरजॉय चक्रवात की स्थिति गोवा के पश्चिम-दक्षिण-पश्चिम में लगभग 890 किलोमीटर दूर थी। इसके उत्तर की ओर बढऩे की संभावना है। लक्षद्वीप, कर्नाटक, गोवा और महाराष्ट्र, तमिलनाडु, गुजरात, केरल और आंध्रप्रदेश के तटीय इलाकों में अगले 5 दिन तक तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।





























Views Today :
Views Last 7 days : 250
Views Last 30 days : 1255
Views This Year : 7065
Total views : 107538
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.217.31