देहरादून। जोशीमठ में एक के बाद एक समस्याएं बढ़ती ही जा रही हैं। अब वहाँ बिजली के खंभे और ट्रान्सफार्मर झुकने लगे हैं। अभी तक तो बिजली का प्रवाह सुचारू रूप से बना हुआ है, लेकिन आने वाले समय में यहां रह रहे लोगों को अंधेरे की समस्या का भी सामना करना पड़ सकता है।
एक जानकारी के मुताबिक, जोशीमठ में लगभग बिजली के 70 खंभे और कुछ ट्रांसफार्मर झुकना शुरू हो गए हैं। इस समस्या को देखते हुए जोशीमठ में मौज़ूद उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन के अधिकारी सक्रिय हो गए हैं। उन्होंने बताया कि जोशीमठ शहर में संभावित बिजली आपूर्ति की समस्या से निपटने के लिए काम किया जा रहा है।





























Views Today : 17
Views Last 7 days : 282
Views Last 30 days : 864
Views This Year : 3358
Total views : 103831
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.139