छिंदवाड़ा। लोकायुक्त टीम जबलपुर ने गुरुवार को छिंदवाड़ा होमगार्ड कार्यालय में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक प्रदीप कुमार शर्मा को 10 हज़ार रुपए की रिश्वत लेते हुए पकड़ा। होमगार्ड कार्यालय के बाहर कैम्पस से उसे पकड़ा गया। एएसआई, होमगार्ड सैनिक पंकज पवार से नामांकन रद्द करने का दबाव डालकर रिश्वत की मांग कर रहा था। होमगार्ड सैनिक ने लेाकायुक्त में शिकायत की। पूरी योजना के अनुसार लोकायुक्त ने रंग लगे हुए नोटों की गड्डियां लेते हुए आरोपी को दबोच लिया।




























Views Today : 10
Views Last 7 days : 356
Views Last 30 days : 678
Views This Year : 19808
Total views : 120281
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8