चंडीगढ। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर को देखते हुए हरियाणा सरकार ने इस वर्ष के ‘हर घर तिरंगा अभियान 2026’ को लेकर प्रशासनिक स्तर पर अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी के दिशा-निदेर्शों के बाद राज्य के सभी ज़िलों में 09 अगस्त से 17 अगस्त 2026 तक इस देशव्यापी अभियान को भव्य रूप से चलाया जाएगा।
प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, इस वर्ष का अभियान विशेष रूप से ऐतिहासिक है, क्योंकि यह राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ के 150 वर्ष पूरे होने का प्रतीक है। अभियान के तहत पूरे हरियाणा में मैराथन, तिरंगा साइकिल/बाइक रैली, सांस्कृतिक कार्यक्रम और ‘सेल्फी विद तिरंगा’ जैसी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इसके साथ ही, 14 अगस्त को ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ भी पूरी गरिमा के साथ मनाया जाएगा।
सरकार ने प्रदेश के सभी नागरिकों, सरकारी संस्थानों और निजी प्रतिष्ठानों से अपने-अपने घरों और कार्यस्थलों पर गर्व से तिरंगा फहराने की अपील की है।





























Views Today : 32
Views Last 7 days : 207
Views Last 30 days : 679
Views This Year : 9240
Total views : 109713
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8