Homeदेश प्रदेशसूने मकान से पूरी तिजोरी उखाड़ ले गए बदमाश

सूने मकान से पूरी तिजोरी उखाड़ ले गए बदमाश

शहडोल (विशेष संवाददाता)। शहर की एमआर सिटी कॉलोनी में अज्ञात चोरों ने एक सूने मकान का ताला तोड़कर लाखों रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोर घर के मुख्य दरवाजे और कमरों के ताले तोड़कर अंदर रखी गोदरेज की पूरी तिजोरी ही उखाड़कर अपने साथ ले गए।

   जानकारी के अनुसार, यह मकान कन्या महाविद्यालय में पदस्थ सहायक प्राध्यापक जयकांत गुप्ता का है। घटना के समय परिवार घर पर मौजूद नहीं था, जिसका फायदा उठाकर बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित के मुताबिक, तिजोरी में करीब 2 लाख रुपये नकद और सोने-चांदी के कीमती जेवरात रखे हुए थे। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं, जिसमें तीन संदिग्ध युवक एक बड़ा बॉक्स ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

आगामी कार्यक्रमspot_img

Popular News