Homeराष्ट्रीय समाचारश्रीनगर में संपूर्ण वंदे मातरम् के गायन पर गरमाई सियासत मुख्यमंत्री उमर...

श्रीनगर में संपूर्ण वंदे मातरम् के गायन पर गरमाई सियासत मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की मौजूदगी पर कांग्रेस ने जताई आपत्ति

श्रीनगर / नई दिल्ली।  जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में आयोजित पहले अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के उद्घाटन समारोह के दौरान राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ के पूर्ण संस्करण (सभी छह छंदों) के गायन को लेकर कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस के बीच विवाद खड़ा हो गया है.।

   इस कार्यक्रम में जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला समेत तमाम वरिष्ठ नेता राष्ट्रगीत के सम्मान में करीब 3 मिनट 10 सेकंड तक सावधान की मुद्रा में खड़े रहे। इस घटनाक्रम के बाद केंद्र में सहयोगी दल कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस के बीच वैचारिक मतभेद खुलकर सामने आ गए हैं

   कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने इस पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि वंदे मातरम का पूरा संस्करण उस बहुलवादी सोच के अनुरूप नहीं है, जिसकी कल्पना स्वतंत्रता सेनानियों ने की थी। कांग्रेस अपने 1937 के प्रस्ताव का हवाला देते हुए केवल शुरुआती दो छंदों को ही गाने की नीति पर कायम है और उसने अपने सहयोगी दलों से भी इसी रुख का सम्मान करने की अपील की है।

   कांग्रेस के इस स्टैंड को खारिज करते हुए नेशनल कॉन्फ्रेंस ने कड़ा रुख अपनाया है। पार्टी नेताओं का कहना है कि कांग्रेस उन पर यह नहीं थोप सकती कि उन्हें राष्ट्रगीत का कितना हिस्सा गाना चाहिए या किसका सम्मान करना चाहिए?

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

आगामी कार्यक्रमspot_img

Popular News