शहडोल। जिले में पिछले 24 घंटों से जारी मूसलाधार बारिश ने आम जनजीवन को पूरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया है। लगातार हो रही भारी बारिश के कारण जिले की प्रमुख बनास नदी का जलस्तर खतरे के निशान के पास पहुंच गया है और नदी उफान पर है। बाढ़ जैसे हालात को देखते हुए प्रशासन ने पूरे जिले में जलभराव वाले क्षेत्रों के लिए हाई अलर्ट जारी किया है। बारिश के कारण बनास नदी पर बने देवलौंद पुल के ऊपर से पानी बहने की वजह से शहडोल-सीधी मुख्य मार्ग को पूरी तरह बंद कर दिया गया है। पुलिस प्रशासन ने पुल के दोनों ओर बैरिकेडिंग कर आवागमन रोक दिया है, ताकि कोई अप्रिय घटना न हो। इसके अलावा, ग्रामीण अंचलों में सैकड़ों एकड़ फसलें और खेत पानी में डूब गए हैं।
कलेक्टर ने राजस्व और आपदा प्रबंधन टीम को अलर्ट पर रहने और स्थिति की निरंतर निगरानी करने के निर्देश दिए हैं।



























Views Today : 205
Views Last 7 days : 861
Views Last 30 days : 1511
Views This Year : 10501
Total views : 110974
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8