Homeदेश प्रदेशशहडोल को मिली 69 विकास कार्यों की सौगात

शहडोल को मिली 69 विकास कार्यों की सौगात

शहडोल। जिले में बुनियादी ढांचे और शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 342.61 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले 69 विकास कार्यों की शुरुआत की गई है। इन परियोजनाओं के पूरा होने से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।

अधिकारियों के अनुसार, इन कार्यों में सबसे बड़ा हिस्सा बिजली व्यवस्था के सुधार के लिए रखा गया है। इसके तहत जयसिंहनगर और पपौध में 291.51 करोड़ रुपये की लागत से दो नए विद्युत उपकेंद्रों का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा, शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने के लिए आदिवासी छात्रावासों में सुविधाओं का विस्तार, सरकारी स्कूलों में अतिरिक्त कक्ष, आधुनिक प्रयोगशालाएं, पुस्तकालय और शौचालय बनाए जाएंगे। साथ ही बाणसागर में शासकीय महाविद्यालय के निर्माण और ग्रामीण आजीविका को बढ़ावा देने के लिए रूरल मार्ट का भूमिपूजन भी किया गया है।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

आगामी कार्यक्रमspot_img

Popular News