Homeराष्ट्रीय समाचारयुवाओं को नशे के चंगुल से बचाना होगा सभी मंत्रियों को प्रधानमंत्री...

युवाओं को नशे के चंगुल से बचाना होगा सभी मंत्रियों को प्रधानमंत्री ने जागरूकता अभियान चलाने के दिए निर्देश

नई दिल्ली। देश की युवा पीढ़ी में बढ़ती नशे की लत को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरी चिंता व्यक्त की है। राजधानी के भारत मंडपम में आयोजित केंद्रीय मंत्रिपरिषद की एक महत्त्वपूर्ण बैठक के दौरान इस मुद्दे पर चर्चा करते हुए प्रधानमंत्री भावुक हो गए। सूत्रों के अनुसार, रुंधे गले से उन्होंने मंत्रियों से कहा कि देश के युवाओं और भावी पीढ़ी को हर हाल में नशे के चंगुल से बचाना होगा।

   प्रधानमंत्री ने स्पष्ट किया कि ‘नशा मुक्त भारत’ के लक्ष्य को हासिल करना किसी एक मंत्रालय या एजेंसी की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसके लिए केंद्र, राज्य सरकारों और पूरे समाज को मिलकर काम करना होगा।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

आगामी कार्यक्रमspot_img

Popular News