शहडोल। शहडोल जिले में सरकारी धन के दुरुपयोग औरइ घोटालों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अभी कुछ समय पहले उजागर हुए गड्ढों को सरकारी रिकॉर्ड में ‘तालाब’ बताकर 25-25 लाख रुपए डकारने का मामला ठंडा भी नहीं हुआ था, कि अब एक मुरुम घोटाले का मामला सामने आया है।
सबसे बड़ी बात यह कि जिले में मुरम की कोई अधिकृत खदान स्वीकृत नहीं है, इसके बावजूद, सरकारी विभागों द्वारा कागजों पर लाखों रुपये की मुरम की खरीदी और उसका भुगतान भी कर दिया गया। जांच में सामने आया है कि इस मुरम की सप्लाई और बिलिंग किसी अधिकृत सप्लायर के बजाय एक स्थानीय हार्डवेयर शॉप से दिखाई गई है।
इस मामले के उजागर होने के बाद जिला प्रशासन और संभाग स्तर पर हड़कंप मच गया है तथा वरिष्ठ अधिकारियों ने मामले की फाइलें तलब कर विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं।





























Views Today : 224
Views Last 7 days : 880
Views Last 30 days : 1530
Views This Year : 10520
Total views : 110993
Who's Online : 1
Your IP Address : 162.251.85.8