नई दिल्ली। भारतीय सेना ने बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देने के लिए अरुणाचलप्रदेश और सिक्किम में सीमावर्ती क्षेत्रों में 130 गांवों की पहचान की है। सेना की पूर्वी कमान के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल राणा प्रताप कलिता ने शक्रवार को कहा कि एलएसी के पास आदर्श गांवों के विकास का उद्देश्य ‘रिवर्स माइग्रेशनÓ सुनिश्चित करना है और लोगों को बेहतर संभावनाओं के लिए क्षेत्र को छोड़कर जाने से रोकना है।
कमांडर ने कहा कि सेना ने जिन गांवों को चुना है उन 130 गांवों में से 28 सिक्किम में हैं, बाकी अरुणाचलप्रदेश में हैं। अरुणाचल के काहो गांव में योजना का काम शुरू भी हो चुका है। वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के करीब चीन नागरिक बस्तियों को बढ़ा रहा है। चीन की सीमा से लगे प्रमुख इलाकों में सड़क और दूरसंचार नेटवर्क विकसित करने के लिए काफी काम चल रहा है। केंद्र के अलावा, अरुणाचल सरकार भी आदर्श गांवों का विकास कर रही है।
एलएसी से 100 किलोमीटर के भीतर किसी भी बुनियादी ढांचे के विकास के लिए मंजूरी के लिए ‘सिंगल विंडो सिस्टमÓ बनाने पर काम चल रहा है। रेग्युलेटरी परमिशन हासिल करने में देरी होने से मेजर प्रोजेक्टस् पर काम करने में देर को देखते हुए यह पहल की गई है।




























Views Today : 2
Views Last 7 days : 174
Views Last 30 days : 663
Views This Year : 9277
Total views : 109750
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8